आईपीएल के रोमांच पर म्यूजिक का तड़का, मिर्ची और गाना का राजस्थान रॉयल्स से हुआ करार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2025, 01:54 PM IST

आईपीएल 2025 में म्यूजिक का तड़का लगने वाला है। दरअसल फैंस के एक्सीपीरिएंस को और भी रोमांचक बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स और भारत की लीडिंग रेडियो डिजिटल एंटरटेनमेंट पावरहाउस मिर्ची और गाना के बीच करार हुआ है। इस करार से स्टेडियम का रोमांच अब फैंस के घर-घर तक पहुंचेगा।

भारत की अग्रणी रेडियो और डिजिटल एंटरटेनमेंट पावरहाउस मिर्ची और देश के टॉप ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक गाना ने आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स से करार किया है। आईपीएल 2025 में गाना और मिर्ची राजस्थान रॉयल्स की ऑफिशियल एंटरटेनमेंट पार्टनर होगी। इस करार से न केवल फैंस को 360 डिग्री एंटरटेनमेंट मिलेगा बल्कि इसमें क्रिकेट का तड़का भी फैंस के एक्सपीरिएंस को रोमांचक बनाएगी।

gaana and Mirchi Partnership Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स का गाना और मिर्ची के साथ करार

पूरे देश में मिर्ची के बढ़ते रेडियो नेटवर्क के साथ, फैंस रियल-टाइम मैच अपडेट, मैच विश्लेषण सुन पाएंगे। इतना ही नहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी फैंस सुन पाएंगे। आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के फैंस के अनुभव को चार चांद लगाने के लिए गाना ने खास प्लेलिस्ट, मैच-डे एंथम और विशेष प्रोग्राम तैयार किया है। इससे घर पर बैठा फैंस भी स्टेडियम के रोमांच का अनुभव ले पाएगा।

End of Feed