माइक हसी का दावा, विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए धूम मचा देंगे ये दो खिलाड़ी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 18, 2023, 02:22 PM IST

Cricket World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी शुरुआती टीम घोषित कर दी है। इस टीम में कई धुरंधर मौजूद हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी का मानना है कि टीम के दो खिलाड़ी विश्व कप अभियान में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • माइक हसी ने किया विश्व कप को लेकर बड़ा दावा
  • ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी (Mike Hussey) का मानना है कि स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) और ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) इस साल के आखिर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलियाई अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लेग स्पिनर जंपा को 2016 में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम में चुना गया था। उसके बाद से उन्होंने अब तक 79 वनडे मैचों में 131 विकेट लिए हैं। भारत में परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल होने की संभावना है और ऐसे में हसी को लगता है जंपा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

Mike Hussey prediction for Australia in World Cup 2023

माइक हसी की ऑस्ट्रेलिया पर भविष्यवाणी (Instagram/AP)

हसी ने शुक्रवार को कहा,‘‘एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पूरे टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’’ इस पूर्व क्रिकेटर ने इसके साथ ही कहा कि मार्श जिस आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं उसे देखते हुए वह इस टूर्नामेंट में अपना बहुत प्रभाव छोड़ सकते हैं।

End of Feed