इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने ICC पर लगाए आरोप, बोले कोई चुनौती भी नहीं देगा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2023, 11:40 PM IST

Michael Atherton on ICC: माइकल आथर्टन ने अगले चार साल (2024-2027) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लाभ साझा करने के प्रस्तावित मॉडल की आलोचना की है जहां भारत को सालाना 60 करोड़ डॉलर के राजस्व का 38.50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल एथर्टन का बड़ा बयान
  • आईसीसी पर लगाए आरोप, गिनाईं रेवेन्यू मॉडल की खामियां
  • बोले- इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाएगा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने अगले चार साल (2024-2027) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लाभ साझा करने के प्रस्तावित मॉडल की आलोचना की है जहां भारत को सालाना 60 करोड़ डॉलर के राजस्व का 38.50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा।

Mike Atherton makes allegations on ICC

आईसीसी (ICC Logo)

यदि आईसीसी की वित्तीय और वाणिज्यिक मामलों (एफ एंड सीए) समिति द्वारा प्रस्तावित मॉडल को जून में वार्षिक सम्मेलन के दौरान पारित किया जाता है तो बीसीसीआई को सालाना 23 करोड़ 10 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि इंग्लैंड 6.89 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे अधिक राजस्व हासिल करने वाला देश होगा। इंग्लैंड का हिस्सा चार करोड़ 13 लाख और 30 हजार डॉलर बनता है। ऑस्ट्रेलिया तीन करोड़ 75 लाख 30 हजार डॉलर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है। उसे 6.25 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

End of Feed