MI vs DC Women WPL 2026 Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से मात देकर दर्ज की सीजन की पहली जीत
MI vs DC Women WPL 2026 Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीजन की पहली दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 रन पर ढेर हो गई। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
MI vs DC Women WPL 2026 Score Today Match Highlights: आरसीबी के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन के अंतर से मात दी। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। वहीं नेट सीवर ब्रंट ने 70 रन बनाए। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को शुरुआत में ही करारे झटके दिए और 46 रन पर पांच विकेट पर ला पटका। इसके बाद दिल्ली ने शिनेल हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वापसी की कोशिश की लेकिन वो भी जीत के लिए कमतर साबित हुई। पूरी टीम 19 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई।
मुंबई ने बनाए 20 ओवर में 195/4 रन
मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन शनिवार को किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और अमेलिया कर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जी कमलिनी और नैट सीवर बंट ने मुंबई को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 51 के स्कोर पर कमलिनी को नंदिनी शर्मा ने कैच करा दिया। उन्होंने 16(19) रन बनाए। इसके बाद ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। ब्रंट 46 गेंद में 70 रन बनाकर श्रीचरिणी की गेंद पर कैच दे बैठीं। इसके बाद कप्तान मंधाना ने आक्रामक रवैया अख्तियार किया और नाबाद 74 रन का पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन तक पहुंचा दिया। मंधाना ने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट नंदिनी शर्मा ने लिए। वहीं एक-एक सफलता शिनेल हेनरी और श्रीचरिणी के खाते में गया।
मुंबई इंडियन्स का है लगातार दूसरा मुकाबला
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के चौथे मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। मुंबई इंडियन्स का यह दूसरा मुकाबला है। मुंबई को आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सीजन के उद्धाटन मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में इस मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत:
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं इसमें से 2 मैच में दिल्ली और 3 में मुंबई विजयी रही है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस:- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया कर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज(कप्तान), लॉरा वुलफॉर्ट, दिया यादव, तानिया भाटिया, लेजल ली, ममता मदीवाला, एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कप, निकी प्रसाद,निकी प्रसाद,शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, लूसी हैमिल्टन।
