MI vs CSK: बस चेन्नई के खिलाफ 3 छक्के मार दो रोहित, 21 साल के टी20 इतिहास में ऐसा हो जाएगा पहली बार

MI vs CSK, Rohit Sharma Nears Huge Record: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रविवार को होने वाले चेन्नई-मुंबई आईपीएल मुकाबले में एक नया इतिहास रच सकते हैं। रोहित शर्मा अगर इस मैच में तीन छक्के जड़ने में सफल रहे तो वो टी20 क्रिकेट इतिहास के 21 सालों में एक खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। यहां जानिए इस रिकॉर्ड के बारे में।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 मैच
  • एक बड़े टी20 रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा
  • तीन छक्के लगाते ही रोहित शर्मा रच देंगे नया इतिहास

IPL 2024, MI vs CSK: आईपीएल 2024 में रविवार (14 अप्रैल 2024) को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और चर्चित मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में सर्वाधिक 5-5 आईपीएल खिताब जीतने वाली दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में वैसे तो तमाम खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, लेकिन मुंबई के पूर्व कप्तान व टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसके लिए उनको बस 3 छक्कों की जरूरत है।

MI vs CSK, Rohit Sharma Needs 3 Sixes For Huge T20 Record

रोहित शर्मा (AP)

हिटमैन के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल इतिहास में 267 छक्के जड़े हैं। ये किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रोहित शर्मा छक्के जड़ने के मामले में सबसे आगे हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 597 छक्के जड़ चुके हैं।

End of Feed