LIVE

MI vs CSK Highlights: हिटमैन ने जड़ा शतक, लेकिन चेन्नई ने मुंबई को घर में दी शिकस्त

MI vs CSK Highlights: हिटमैन ने जड़ा शतक, लेकिन चेन्नई ने मुंबई को घर में दी शिकस्त
MI vs CSK Highlights: हिटमैन ने जड़ा शतक, लेकिन चेन्नई ने मुंबई को घर में दी शिकस्त

MI vs CSK Highlights: रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद मुंबई इंडियंस को घर में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में छह मैचों में चौथी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की चौथी हार है। चेन्नई की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 3 नंबर पर और मुंबई की टीम 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।

मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का लक्ष्य दिया। रुतुराज गायकवाड़ की जगह अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ओपनिंग करने पहंचे, लेकिन रहाणे अपने घरेलू मैदान का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन रवींद्र भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 21 रन पर आउट हो गए। वहीं, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक और ओवरऑल 16वां अर्धशतक है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने 28 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। अंतिम चार गेंदों पर एमएस धोनी ने तूफानी पारी खेली। वे 500 की स्ट्राइक रेट से 4 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के श्रेयस गोपाल, हार्दिक पंड्या और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में शतक जड़ा था। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 63 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इशान किशन ने 23 रन और तिलक वर्मा 31 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। चेन्नई के मथीश पथिराना ने सबस ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

APR 14, 2024 23:30 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने लगाई एक स्थान की छलांग

चेन्नई की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 3 नंबर पर और मुंबई की टीम 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।
APR 14, 2024 23:29 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने मुंबई को दी पटखनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में 20 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में छह मैचों में चौथी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की चौथी हार है।
APR 14, 2024 23:10 IST

MI vs CSK LIVE Score: शेफर्ड भी वापस लौटे

चेन्नई के खिलाफ रोमारिया शेफर्ड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे एक रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। अब रोहित शर्मा और मोहम्मद नबी क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 22:56 IST

MI vs CSK LIVE Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए हार्दिक

चेन्नई के खिलाफ कप्तान हार्दिक पंड्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।
APR 14, 2024 22:47 IST

MI vs CSK LIVE Score: तिलक भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

चेन्नई के खिलाफ होम ग्राउंड पर तिलक वर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 31 रन पर आउट हो गए। अब क्रीज पर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 22:46 IST

MI vs CSK LIVE Score: हिटमैन मैदान पर डटे

चेन्नई के खिलाफ हिटमैन मैदान पर डटे हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। अब रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 22:14 IST

MI vs CSK LIVE Score: इशान नहीं खेल पाए बड़ी पारी

इशान किशन अर्धशतक से चूक गए। वे 23 रन पर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने 7.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। अब रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 22:03 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार

चेन्नई के खिलाफ मुंबई ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 5.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 21:45 IST

MI vs CSK LIVE Score: देखें माही की तूफानी पारी

APR 14, 2024 21:43 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई की अच्छी शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने 1.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और इशान किशन क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 21:25 IST

MI vs CSK LIVE Score: धोनी ने खेली तूफानी पारी

अंतिम चार गेंदों पर एमएस धोनी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 500 की स्ट्राइक रेट से 4 गेंदों पर 20 रन की नाबाद पारी खेली।
APR 14, 2024 21:25 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने दिश विशाल लक्ष्य

मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का लक्ष्य दिया।
APR 14, 2024 20:54 IST

MI vs CSK LIVE Score: पवेलियन लौटे रुतुराज

मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रुतुराज गायकवाड़ भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 40 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं।
APR 14, 2024 20:38 IST

MI vs CSK LIVE Score: रुतुराज ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं।
APR 14, 2024 20:33 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 20:35 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई का आधा खेल हुआ खत्म

मुंबई के खिलाफ चेन्नई का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 20:14 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई में रुतु का राज, देखें वीडियो

APR 14, 2024 20:12 IST

MI vs CSK LIVE Score: रचिन का बल्ला फिर रहा शांत

मुंबई के खिलाफ चेन्नई को दूसरा बड़ा झटका लगा। लोकल बॉय अजिंक्य रहाणे के बाद रचिन रवींद्र भी बड़ा पारी नहीं खेल पाए। वे 21 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 7.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। अब शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 20:10 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई का स्कोर 50 के पार

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7.4 ओवर में एक नुकसान के 60 रन बना लिए हैं।अब रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।
APR 14, 2024 19:40 IST

MI vs CSK LIVE Score: धोनी के जबड़ा फैन