WPL MI Team 2023 Players List: नीलामी के बाद इन स्टार्स से सजी है मुंबई की पलटन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 09:27 PM IST

WPL MI Team 2023 Players List, Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीनज लिए सोमवार को मुंबई में हुई ऐतिहासिक नीलामी के बाद ऐसी है मुंबई इंडियन्स की पूरी पलटन।

WPL MI Team 2023 Players List, Squad: आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ विमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्लूपीएल के पहले सीजन के लिए सोमवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स मे जमकर स्टार खिलाड़ियों की खरीदारी की। पहले सीजन के लिए मुंबई ने अपन दल में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित दुनिया की कई बड़ी दिग्गज खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है। मुंबई ने 6 विदेश सहित कुल 17 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है। मुंबई की टीम में इंग्लैंड के दो और वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

WPL-Mumbai-Indians-Full-Squad

मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम

नताली स्कीवर को मुंबई ने 3.2 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड की नताली स्कीवर मुंबई के लिए सबसे बड़ी खरीद रहीं। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं इससे ज्यादा राशि ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को अपने दल में खरीदने के लिए खर्च कर दी। पूजा को मुंबई ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

Mumbai Indians (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST :

क्रमांकखिलाड़ीदेश

खर्च राशि1नताली स्कीवर (ऑलराउंडर)इंग्लैंड3.2 करोड़2हरमनप्रीत कौर (ऑलराउंडर)भारत1.8 करोड़3पूजा वस्त्राकर (ऑलराउंडर)भारत1.9 करोड़4यस्तिका भाटिया(विकेटकीपर)भारत1.5 करोड़5अमेलिया केर(ऑलराउंडर)न्यूजीलैंड1 करोड़6अमनजोत कौर(ऑलराउंडर)भारत50 लाख7हेली मैथ्यूज(ऑलराउंडर)वेस्टइंडीज40 लाख8क्लोय टायरोन(ऑलराउंडर)दक्षिण अफ्रीका30 लाख9हीदर ग्राह्म(ऑलराउंडर)ऑस्ट्रेलिया30 लाख10इसाबेल वॉन्ग(ऑलराउंडर)इंग्लैंड30 लाख11प्रियंका बाला(विकेटकीपर)भारत20 लाख12धारा गुर्जर(बैटर)भारत10 लाख13हुमैरा काजी(ऑलराउंडर)भारत10 लाख14सैका इशाक (बॉलर)भारत10 लाख15सोनम यादव(बॉलर)भारत10 लाख16जिंतीमनी कलिता (ऑलराउंडर)भारत10 लाख17नीलम बिष्ट(ऑलराउंडर)भारत10 लाख18

End of Feed