MI Retention List IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियन्स ने इन 5 खिलाड़ियों किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 Mumbai Indians Retention list: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियन्स ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जानिए किन प्लेयर्स को मुंबई ने अगले सीजन के लिए किया है साथ रखने का फैसला। ये है पूरी लिस्ट।

IPL 2025 MI Retention Full list: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को को रिटेन करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये मुंबई इंडियन्स ने खर्च किए हैं। वहीं रोहित, सूर्या और हार्दिक को 16.35 करोड़ रुपये की बराबर राशि दी है। वहीं तिलक वर्मा 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Mumbai Indians IPL 2025 Retention List

मुंबई इंडियन्स IPL 2025 रिटेंशन लिस्ट (साभार IPL/BCCI)

मुंबई के लिए मुश्किल था चयन

पिछले चार सीजन से छठे खिताब की बाट जोह रही मुंबई की पलटन में पिछले सीजन एक बड़ा बदलाव हुआ था। हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से मुंबई ने ट्रेड किया और टीम की कमान भी रोहित शर्मा से छीनकर हार्दिक के ही हाथों में दे दी थी। इस बड़े बदलाव के बाद टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी मुश्किल स्थिति खड़ी हो गई थी कि किसे रिटेन करें और किसे रिलीज करें। ऐसे में अपनी कोर को बरकरार रखते हुए मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेने करने का फैसला किया है।

End of Feed