Mumbai Indians Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होते ही आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वो तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स(4 अप्रैल), राजस्थान रॉयल्स(7 अप्रैल) और आरसीबी (12 अप्रैल) के खिलाफ साल 2020 में आखिरी बार रिकॉर्ड पांचवां खिलाब जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स की झोली खाली है। ऐसे में आइए जानते हैं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई पलटन अपने लीग दौर के मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी ये साफ हो गया है। जानिए कैसा है एमआई का पूरा शेड्यूल?
मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल
मुंबई इंडियन्स का IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (MI Full Schedule IPL 2026)
| क्रमांक | मैच | तारीख | वेन्यू | टाइम |
| 1 | मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | 29 मार्च, 2026 | मुंबई | 07:00 PM |
| 2 | मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 04 अप्रैल 2026 | दिल्ली | 07:00 PM |
| 3 | मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | 07 अप्रैल 2026 | गुवाहाटी | 03:30 PM |
| 4 | मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 12 अप्रैल 2026 | मुंबई | 07:00 PM |
मुंबई इंडियन्स की टीम (Mumbai Indian Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर( लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड(गुजरात टाइटन्स से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय ( केकेआर से ट्रेड), रॉबिन मिंज, श्रीजीत कृष्णन, बेवेन जैकब्स, जॉनी बेयर्स्टो, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वी सत्यनारायण पेनमेट्सा, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, चरिथ असलंका, रिचर्ड ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियन्स फुल स्क्वॉड (Mumbai Indians Full Squad for IPL 2026)
| क्रमांक | खिलाड़ी | बेस प्राइज | कीमत |
| 1 | रोहित शर्मा | 16.30 करोड़ | |
| 2 | सूर्यकुमार यादव | 16.35 करोड़ | |
| 3 | हार्दिक पांड्या(कप्तान) | 16.35 करोड़ | |
| 4 | तिलक वर्मा | 08 करोड़ | |
| 5 | रॉबिन मिंज | 65 लाख | |
| 6 | रेयान रिकल्टन (विदेशी) | 01 करोड़ | |
| 7 | नमन धीर | 5.25 करोड़ | |
| 8 | मिचेल सेंटनर(विदेशी) | 02 करोड़ | |
| 9 | विल जैक्स(विदेशी) | 5.25 करोड़ | |
| 10 | कार्बिन बॉश(विदेशी) | 75 लाख | |
| 11 | शार्दुल ठाकुर (ट्रेड) | 2 करोड़ | |
| 12 | राज अंगद बावा | 30 लाख | |
| 13 | ट्रेंट बोल्ट(विदेशी) | 12.5 करोड़ | |
| 14 | जसप्रीत बुमराह | 18 करोड़ | |
| 15 | दीपक चाहर | 9.25 करोड़ | |
| 16 | अश्विनी कुमार | 30 लाख | |
| 17 | रघु शर्मा | 30 लाख | |
| 18 | अल्लाह गजनफर(विदेशी) | 4.8 करोड़ | |
| 19 | मयंक मार्कंडे(ट्रेड) | 30 लाख | |
| 20 | शेरफेन रदरफोर्ड(ट्रेड)(विदेशी) | 2.6 करोड़ | |
| 21 | क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)-विदेशी | 1 करोड़ | 1 करोड़ |
| 22 | दानिश मालेवार-बल्लेबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| 23 | मोहम्मद इजहार-बाएं हाथ का तेज गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| 24 | अथर्व अंकोलेकर -ऑलराउंडर | 30 लाख | 30 लाख |
| 25 | मयंक रावत-ऑलराउंडर | 30 लाख | 30 लाख |
आईपीएल 2025 में ऐसा रहा था मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था। प्लेऑफ में पहुंची मुंबई की टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्ववालीफायर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुराबले में हार के साथ ही मुंबई का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया था। ऐसे में मुंबई ने नए सीजन के लिए अपनी टीम की कोर को बरकरार रखते हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
