WPL 2023: फाइनल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने खुद गिनाई चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2023, 08:30 PM IST

Mumbai Indians vs Delhi Capitals : विमेंस प्रीमियर लीग में एक और रोमांचक मुकाबला रविवार को देखने को मिल सकता है। लीग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इससे मुकाबले से पहले दिल्ली की कप्तान मेन लैनिंग ने फाइनल को लेकर चुनौतियां गिनाई।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को होने वाली महिला प्रीमीयर लीग (डब्ल्यूपीएल) फाइनल को बड़ी चुनौती करार दिया और उम्मीद जताई सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा स्पष्ट मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals

हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

लैनिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मुंबई और दिल्ली दोनों ने टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी। हमने आपस में दो अच्छे मुकाबले खेले। हम वास्तव में एक बेहद अच्छी टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं।’

End of Feed