सर्जरी के बाद वापसी के लिए तैयार है टीम इंडिया का सबसे तेज गेंदबाज

भारत के युवा तेज गेंदबाज जो इंजरी से जूझ रहे थे वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले सप्तान मयंक की सर्जरी इंग्लैंड में हुई थी। स्काउटन ने इससे पहले 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की पीठ संबंधी समस्याओं का सफल ऑपरेशन किया था।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में अपनी पीठ की समस्या के सफल ऑपरेशन के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव जल्द बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब शुरू कर सकते हैं। मयंक पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में सर्जरी कराकर भारत वापस आ गए हैं। डॉ. स्काउटन के नेतृत्व में सर्जरी एल5 वर्टिब्रा, बाएं और दाएं दोनों तरफ की गई। बुनियादी उपचार चरण पूरा होने के बाद, मयंक आने वाले हफ्तों में सीओई में व्यापक पुनर्वास शुरू कर सकते हैं। उनके ठीक होने और पुनर्वास के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। बीसीसीआई उनके मामले में कोई जल्दीबाजी नहीं करना चाहती।

Mayank Yadav

मयंक यादव (साभार-X)

स्काउटन ने इससे पहले 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की पीठ संबंधी समस्याओं का सफल ऑपरेशन किया था। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और जेम्स पैटिंसन की भी इसी तरह की सर्जरी की थी। पिछले साल, स्काउटन ने सर्जन ग्राहम इंगलिस के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का भी सफल ऑपरेशन किया था, जिनकी पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। नई दिल्ली के मयंक को तब से चोटें परेशान कर रही हैं, जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए आईपीएल 2024 के अपने पहले दो मैचों में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

End of Feed