IPL 2024: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई अच्छी खबर

Mayank Yadav, Fitness Update: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चोट से उबरकर अभ्यास शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज गेंदबाज मयंक यादव हो गए हैं फिट
  • मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले से पहले किया अभ्यास
  • तीन सप्ताह चोट की वजह से मयंक रहे बाहर

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दो मैच में अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में तलहका मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पेट के निचले हिस्से में चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह के आराम के बाद नेट में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वह फिर से खेलने के करीब हैं।

Mayank Yadav

मयंक यादव(साभार IPL/BCCI)

फिर से खेलने के काफी करीब हैं मयंक यादव

दिल्ली के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लगातार तीन तीन विकेट लिए और लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पार करके सभी को हैरान कर दिया। लेकिन तीसरे ही मैच में चोटिल हो गये। वह ‘साइड स्ट्रेन’ के कारण पूरे रणजी ट्राफी सत्र में नहीं खेले थे। श्रीराम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'वह आज नेट में गेंदबाजी कर रहा है। इसलिए हम देखेंगे कि वह आज के बाद कैसे गेंदबाजी करता है। वह फिर से खेलने के काफी करीब है। इसकी उम्मीद है।' श्रीराम ने कहा, 'मैंने पिछले लगभग एक महीने से उनके साथ काम किया है। वह बहुत परिपक्व लगता है और वह अपने शरीर को अच्छी तरह से जानता है जो एक युवा तेज गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी बात है।'

End of Feed