मयंक अग्रवाल को रणजी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की संभालेंगे कमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2023, 08:27 PM IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को रणजी ट्रॉफी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कर्नाटक क्रिकेट टीम की कमान मिली है। अग्रवाल के अलावा निकिन जोस को उपकप्तान बनाया गया है। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बुधवार को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों के लिये कर्नाटक टीम का कप्तान बनाया गया। प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज निकिन जोस उपकप्तान होंगे। केएल राहुल को टीम में नहीं रखा गया है क्योंकि भारत को जनवरी फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं।

Mayank Agarwal

मयंक अग्रवाल

अग्रवाल ने 2022 . 23 घरेलू सत्र में नौ मैचों में 990 रन बनाये जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल है। कर्नाटक की टीम पंजाब के खिलाफ हुबली में पांच से आठ जनवरी तक पहला मैच खेलेगी । दूसरा मैच अहमदाबाद में 12 से 15 जनवरी के बीच गुजरात से खेलना है।

End of Feed