भारत से हार के बाद टूट गया था ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, संन्यास का बना लिया था प्लान

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने हाल ही में संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। वेड के मुताबिक भारत के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में हार के बाद ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप में उनकी टीम की भारत से हार के बाद पहली बार उनके मन में संन्यास लेने का विचार आया था।भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद पर 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा।

matthew wade retirement

मैथ्यू वेड (फोटो- X)

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेड ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा,‘‘भारत से हार के बाद शायद यह (संन्यास के बारे में विचार) मेरे मन में बैठ गया। तब मैंने सोचा कि यह मेरे क्रिकेट करियर का अंत है। वह वास्तव में भावनात्मक क्षण था।’’टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वेड ने कहा कि विकेटकीपर के रूप में जोश इंगलिस के टीम में आने से वह अपने इस फैसले के प्रति अधिक दृढ़ हो गए थे।

End of Feed