मैथ्यू हेडेन ने चुनी IPL 2023 की प्लेइंग इलेवन, लिस्ट में नहीं विराट कोहली

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 31, 2023, 04:05 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2023 में अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। मजे की बात यह है कि इस सूची में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं है। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 639 रन बनाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मैथ्यू हेडन के टॉप ग्यारह खिलाड़ी
  • आईपीएल 2023 की प्लेइंग इलेवन
  • लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं

आईपीएल 2023 में एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो इसे युवा खिलाड़ियों का सीजन कहा जा सकता है। इस सीजन ऑरेंज कैप पर जहां शुभमन गिल ने कब्जा जमाया तो वहीं यश ठाकुर, तिलक वर्मा और नेहल वढेरा जैसे बल्लेबाजों ने खूब तारीफें बटोरी। खास तौर से युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह के लिए तो यह सीजन ड्रीम सीजन की तरह रहा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में सीएसके के लिए खेल चुके मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 16वें सीजन की प्लेइंग इलेवन चुनी है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए उन्होंने अपना प्लेइंग इलेवन चुना।

Matthew Hayden pick ipl 2023 playing xi

मैथ्यू हेडन ने चुनी आईपीएल की प्लेइंग इलेवन (साभार-IPL)

आईपीएल 2023 में मैथ्यू हेडन के प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल

रुतुराज गायकवाड़

फाफ डुप्लेसी

सूर्यकुमार यादव

कैमरन ग्रीन

रवींद्र जडेजा

एमएस धोनी (विकेटकीपर)

राशिद खान

नूर अहमद

मोहम्मद शमी

मोहित शर्मा

शुभमन गिल- इस सीजन में शुभमन गिल ने 890 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतकीय पारी खेली। गिल की पारी के कारण हीं गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच पाई। हालांकि, फाइनल में उसे चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed