IPL 2024 Final SRH vs KKR: हेडेन और पीटरसन ने चुनी आईपीएल 2024 की विनर टीम, कारण भी बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 10:24 AM IST

IPL Final 2024: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला केकेआर और एसआरएच के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले केविन पीटरसन और मैथ्यू हेडेन ने अपनी पसंद की टीम के बारे में बात की।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रविवार को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला
  2. कोलकाता और हैदराबाद आमने-सामने
  3. हेडेन और पीटरसन ने बताई अपनी पसंद

IPL Final 2024: क्रिकेट विशेषज्ञ मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिताबी भिड़ंत में अपने बेहतरीन स्पिन आक्रमण और अपने प्रतिद्वंद्वी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड की बदौलत खिताब जीतने के लिए बेहतर स्थिति में है। केकेआर ने लीग चरण के मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल की है और इन दोनों का मानना है कि इससे रविवार को फाइनल में उसका पलड़ा भारी होगा।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

हेडन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव’ से कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि केकेआर यहां जीतेगी क्योंकि उसे कुछ दिन का आराम मिल गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी को जानने से उसे मदद मिलेगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है और टीम अच्छी लय में है। मुझे यह भी लगता है कि सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी लाल मिट्टी पर अंतर पैदा करेगी। ’’

End of Feed