PAK vs NZ: इन दो बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी, 10वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 3, 2023, 02:33 PM IST

Pakistan vs New Zealand 2nd Test, Matt Henry and Ajaz Patel 10th Wicket partnership: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर सिमटी। लेकिन इस पहली पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर यहां तक पहुंचा उनकी अंतिम जोड़ी की बदौलत। मैट हेनरी और एजाज पटेल की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी को अंजाम दे डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच
  • कराची में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों का धमाल
  • मैट हेनरी और एजाज पटेल की 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

PAK vs NZ 2nd Test, Matt Henry and Ajaz Patel 10th Wicket partnership: कराची में न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 449 रन पर सिमटी। कीवी टीम इस पारी में 449 रन के स्कोर तक अगर पहुंच सकी तो इसका श्रेय जाता है उनके अंतिम के दो बल्लेबाजों मैट हेनरी और एजाज पटेल को। इन दोनों बल्लेबाजों ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया और पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

Matt_Henry_Ajaz_Patel

मैट हेनरी और एजाज पटेल की 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (BLACKCAPS)

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तक न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 309 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि दूसरे दिन सुबह ही पाकिस्तानी गेंदबाज उनकी पारी जल्द समेट देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कीवी टीम के 10वें नंबर के बल्लेबाज मैट हेनरी और अंतिम बल्लेबाज एजाज पटेल ने ऐसा खूंटा गाड़ा कि सब दंग रह गए। दोनों बल्लेबाजों ने 10वें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया। एजाज पटेल के आउट होने से पहले दोनों ने 149 गेंदों में इस साझेदारी को अंजाम दिया।

End of Feed