Lanka Premier League 2024: धोनी के इस खिलाड़ी ने मैदान पर मचा दी खलबली, महज 20 रन देकर चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

Lanka Premier League 2024, Colombo Strikers vs Galle Marvels: लंका प्रीमियर लीग 2024 में कोलंबो स्ट्राइकर्स ने गैले मार्वल्स को 7 विकेट से हराया। टीम की यह 7 मैचों में चौथी जीत है। इस जीत के साथ टीम ने नॉकआउट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस मुकाबले में एमएस धोनी के खिलाड़ी ने घातक गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

Lanka Premier League 2024, Colombo Strikers vs Galle Marvels: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से हर कोई कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता है। आईपीएल के दौरान यह नजारा आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इन दिनों धोनी का सिखाया हुआ खिलाड़ी फटाफट क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। लंका प्रीमियर लीग 2024 में कोलंबो स्ट्राइकर्स टीम का युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना ने घातक गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने कुल 3.5 ओवर यानी कुल 23 गेंदें डाली। इस दौरान उन्होंने 5.20 की इकोनॉमी से महज 20 रन दिए और सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण गैले मार्वल्स बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

Lanka Premier League 2024, Matheesha Pathirana, Matheesha Pathirana Most Wickets, Matheesha Pathirana Took 4 Wickets, Matheesha Pathirana took 4 wickets against Galle Marvels, Galle Marvels, Colombo Strikers won by 7 Wickets, Colombo Strikers vs Galle Marvels, Lanka Premier League, Lanka Premier League 2024 Updates, Lanka Premier League News, Cricket News Hindi, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi,

मथीशा पथिराना टीम के अन्य साथियों के साथ। (फोटो- LPL Twitter)

कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलंबो स्ट्राइर्क्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए गैले मार्वल्स ने 19.5 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। टीम ने कोलंबो को आसान लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी कोलंबो स्ट्राइकर्स ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की यह 7 मैचों में चौथी जीत है और इसी जीत के साथ टीम ने नॉकआउट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

End of Feed