CPL 2023: धोनी के दो स्टार्स नाइटराइडर्स टीम से जुडे, इस लीग में दिखाएंगे दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 01:44 PM IST

CPL 2023, Trinbago Knight Riders: आईपीएल की तर्ज पर होने वाले कैरेबियाई प्रीमियर लीग की शुरुआत अगले महीने होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में एमएस धोनी के दो स्टार खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी वाली टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

CPL 2023, Trinbago Knight Riders: आईपीएल के 16वे सीजन के खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले में बेबी मलिंगा कहे जाने वाले मथीशा पथिराना का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने न केवल शानदार गेंदबाजी कर समय पर टीम को विकेट दिलाए, बल्कि क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया। लेकिन अब मथीशा पथिराना और चेन्नई के साथ लंबे समय तक खेल चुके ड्वेन ब्रावो एक साथ कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी वाली टीम ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की ओर से एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सीपीएल में डेब्यू करने वाले हैं।

CPL 2023

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के ट्विटर से)

16 अगस्त से होगी लीग की शुरुआत

वेस्टइंडीज के कैरेबियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। लीग के ओपनिंग मैच में सेंट लूसिया किंग्स और जमैका तल्लावाह के बीच खेला जाएगा, जबकि ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले में नाइटराइडर्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम से होगी। इसके बाद 26 अगस्त को सेंट लूसिया किंग्स से होगा। वहीं, 27 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, 30 अगस्त को बारबाडोस रॉयल्स से, 3 सितंबर को जमैका तल्लावाह से, 5 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स से, 6 सितंबर को बारबाडोस रॉयल्स से, 9 सितंबर को जमैका तल्लावाह से, 10 सिंतबर को सेंट लूसिया किंग्स, 16 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। 19 सितंबर से प्लेऑफ की शुरुआत होगी और 24 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

End of Feed