PAK vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड का चौंकाने वाला फैसला, इस खिलाड़ी को जगह दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2022, 07:29 PM IST

Pakistan vs England 2nd Test, Multan, England squad change: पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड के हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उन्होंने अपनी टीम में एक चौंकाने वाला बदलाव किया है। मुल्तान की स्पिनर फ्रेंडली पिच पर उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन की जगह मार्क वुड को खिलाने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के मुल्तान की पिच को स्पिनरों के अनुकूल बनाने की कवायद को नजरअंदाज करते हुए इंग्लैंड ने शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड को अपनी टीम में शामिल किया है।

mark_Wood

मार्क वुड (England Cricket)

इंग्लैंड ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 74 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में केवल एक बदलाव किया है। वुड ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन की जगह लेंगे जो पहले टेस्ट के दौरान चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गए थे।

End of Feed