आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चार साल बाद खत्म हुई रवींद्र जडेजा की बादशाहत, यानसेन ने छीना नंबर वन का ताज

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा की आईसीसी रैंकिंग में बतौर नंबर वन ऑलराउंडर चार साल से चली आ रही बादशाहत आखिरकार खत्म हो गई। मार्को यानसेन उन्हें पछाड़कर दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।

दुबई: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा की आईसीसी रैंकिंग में बतौर नंबर वन ऑलराउंडर चार साल से चली आ रही बादशाहत आखिरकार बुधवार 28 अक्टूबर, 2026 को खत्म हो गई। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिग में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। 1694 दिन बाद जडेजा को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी है।

Marco Jansen

मार्को यानसेन (फोटो क्रेडिट@ProteasMenCSA X)

पहले बार बने नंबर वन ऑलराउंडर

ताजा रैंकिंग में यानसेन एक पायदान ऊपर करियर में पहली बार नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं। 26 वर्षीय यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई। यानसेन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 85 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। यानसेन के इस प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफल रहा।

End of Feed