रोहित का करियर खत्म करने की साजिश, पूर्व खिलाड़ी ने लगाया कोच पर बड़ा आरोप

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन अब उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस क्रम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हेड कोच गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप लगाया है।

रोहित शर्मा 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित और विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा व्हाइट बॉल क्रिकेट में आखिरी दौरा हो सकता है, लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है उसने नए सवाल को जन्म दे दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए यो-यो टेस्ट के अलावा ब्रोंको टेस्ट लाने वाली है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-X BCCI)

क्या है ब्रोंको टेस्ट?

सवाल है कि पहले से खिलाड़ी यो-यो टेस्ट देकर ही खुद की फिटनेस को साबित करते रहे हैं। ऐसे में ब्रोंको टेस्ट की क्या जरूरत थी और क्या है आखिर यह ब्रोंको टेस्ट? यो-यो टेस्ट की तरह इसमें भी रनिंग की एक्टिविटी शामिल है, जिसके तहत 20, 40 और 60 मीटर की दौड़ कराई जाती है। एक सेट में तीनों दूरी कवर करनी होती है और 6 मिनट के भीतर इस तरह के 5 सेट खिलाड़ियों को पूरे करने होते हैं। इससे खिलाड़ियों की स्टैमिना, गति और फिटनेस की कड़ी परीक्षा हो जाती है।

End of Feed