मनीष पांडे ने IPL 2026 में बनाए सिर्फ 70 रन, तो किस बात के मिल गए 10 लाख

IPL 2026: हम बात कर रहे हैं केकेआर के बल्लेबाज मनीष पांडे की। मनीष पांडे को पूरे सीजन में सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला। इन 6 मैचों में उनके बल्ले से कुल 70 रन निकले। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 45 रनों की रही। इस दौरान उका स्ट्राइक रेट भी 120 के आसपास ही रहा।

IPL 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस सीजन एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जिसने बल्ले और गेंद से भले ही कमाल नहीं किया, लेकिन फिर भी 10 लाख रुपये का ईनाम ले गया। इसके साथ ही वह एक बड़ा अवॉर्ड भी अपने नाम ले गया। हम बात कर रहे हैं केकेआर के बल्लेबाज मनीष पांडे की। मनीष पांडे को पूरे सीजन में सिर्फ 6 मैच खेलने का मौका मिला। इन 6 मैचों में उनके बल्ले से कुल 70 रन निकले। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 45 रनों की रही। इस दौरान उका स्ट्राइक रेट भी 120 के आसपास ही रहा।

Manish Pandey

मनीष पांडे (IPL/BCCI)

मनीष पांडे को मिला 10 लाख रुपये का चेक

मनीष पांडे ने भले ही इतना साधारण प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी वह IPL फाइनल के बाद हुए अवॉर्ड सेरेमनी से खाली हाथ नहीं लौटे। उन्हें 10 लाख रुपये का चेक और एक बड़ा अवॉर्ड मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि मनीष पांडे को ऐसा कौन सा अवॉर्ड मिला और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक क्यों मिला? दरअसल मनीष पांडे को ये 10 लाख रुपये का चेक 'कैच ऑफ द सीजन' अवॉर्ड के लिए मिला। आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हवा में उड़ते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा था। इस कैच को सीजन का सबसे बेहतरीन कैच चुना गया। मनीष पांडे का वह कैच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। देखें वीडियो-

End of Feed