वैभव सूर्यवंशी बने बिहार की सीनियर टी20 टीम के कप्तान, कोच मनीष ने इसे बताया गर्व का पल

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की सीनियर टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के फैसले की तारीफ करते हुए इसे गर्व का पल करार दियाहै।

पटना: 15 साल के युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को 14 नवंबर से शुरू होने जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच के लिए बिहार की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बिहार क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय पर वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा ने खुशी जताई है और कहा कि वो कप्तानी के स्वाभाविक हकदार थे और यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

Manish Ojha

मनीष ओझा (फोटो क्रेडिट ANI)

कप्तान बनना है एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी

मनीष ओझा ने वैभव को कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह वाकई एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, खासकर वैभव की उम्र को देखते हुए। हालांकि, अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो चयनकर्ताओं ने इससे पहले दलीप ट्रॉफी के दौरान उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने बहुत बेहतरीन ढंग से निभाया। उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, बिहार के चयनकर्ताओं ने अब वैभव को टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है।

End of Feed