EPL: मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 3-0 से रौंदा, लीग में शीर्ष पर बरकरार

Manchester City vs Liverpool: इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर सिटी ने अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। इस बार उन्होंने लिवरपूल को 3-0 से रौंदते हुए उन्हें नौवें नंबर पर खिसका दिया है।

मैनचेस्टर सिटी ने एनफील्ड में लिवरपूल पर 3-0 से जीत हासिल की। प्रीमियर लीग 2026-27 के इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए रायन ग्रेवेनबर्ग का बाहर होना भारी पड़ा।

English Premier League, Manchester City Beat Liverpool

मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को हराया

लिवरपूल के शुरुआती दबाव का सामना करने के बाद, अर्लिंग हालैंड ने 65वें मिनट में गोल करके खाता खोला। इससे ठीक पहले ग्रेवेनबर्ग को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर भेज दिया गया था। जेरेमी डोकू ने शानदार स्ट्राइक से सिटी की बढ़त को दोगुना किया और फिर रायन चेर्की ने मैच के आखिर में जीत पक्की कर दी।

End of Feed