T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबलों में इन खिलाड़ियों के सिर पर सजा जीत का सेहरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:00 AM IST

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला होना है। ऐसे में आइए जानते हैं अबतक खेले गए 6 मुकाबलों में किन खिलाड़ियों के सिर पर उनकी टीम की जीत का सेहरा सजा है।

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 के दौरान 23 अक्टूबर को महामुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी अपनी कमर कस ली है। दोनों ही टीमें इस मैच के साथ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगी। भारत ने साल 2007 में और पाकिस्तान ने साल 2009 में खिताब अपने नाम किया था। तब से दोनों टीमें दूसरी बार अपनी झोली में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने का इंतजार कर रही हैं।

India-vs-Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। इसमें से चार बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी, जबकि एक बार बाजी पाकिस्तान अपने नाम करने में सफल रहा। एक मुकाबला टाई रहा है जिसे भारतीय टीम ने बॉल-आउट के जरिए अपने नाम किया था। आइए जानते हैं कि इन मुकाबलों में किन खिलाड़ियों के सिर पर जीत का सेहरा सजा।

End of Feed