Mahmudullah Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद एक और बांग्लादेशी क्रिकेट का संन्यास

Mahmudullah Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद एक और खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया। बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी महमदुल्लाह ने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। इससे पहले उन्होंने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Mahmudullah Retirement: बांग्लादेश के एक और अनुभवी खिलाड़ी महमदुल्लाह ने 239 वनडे मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन करने के बाद वह दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने 18 साल के अपने लंबे करियर में 5,689 रन और 82 विकेट चटकाए। वनडे के अलावा उन्होंने बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट और 141 टी20 मुकाबले में क्रमश: 2,914 और 2,443 रन बनाए।

Mahmudullah Announced Retirmenet

महमुदल्लाह रिटायरमेंट (साभार-ICC)

अपने टी20 और टेस्ट करियर को पहले ही अलविदा कह चुके 39 वर्षीय खिलाड़ी ने अब वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। बांग्लादेश के लिए उनका आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-स्टेज में हुआ था। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनो सोशल मीडिया पर दी। महमदुल्लाह ने लिखा "मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने सभी साथियों, कोचों और खासकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।

End of Feed