IPL 2025: मुंबई इंडियन्स की टीम में नीलामी से पहले बड़ा बदलाव, दिग्गज फिर बना टीम का हेड कोच

मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को एक बार फिर टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। इससे पहले 6 साल के कार्यकाल में जयवर्धने ने टीम को तीन खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। मुंबई को नया बॉलिंग कोच भी मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयवर्धने फिर बने मुंबई इंडियन्स के हेड कोच
  • पारस महाम्ब्रे बने टीम के नए बॉलिंग कोच
  • मार्क बाउचर की हुई हेड कोच के पद से विदाई

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी से पहले टीम से सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को एक बार फिर टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। महेला जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक मुंबई के हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

Mahela Jayawardene

महेला जयवर्धने (साभार Mumbai Indians)

दो साल बाद हुई जयवर्धने की वापसी

उनके हेड कोच रहते मुंबई ने साल 2017, 2019, 2020 में खिताबी जीत हासिल की थी। मुंबई ने उन्हें मुंबई इंडियन्स का ग्लोबल हेड बनाया था और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया था। लेकिन बाउचर के कार्यकाल में टीम के एक भी खिताब नहीं जीत पाने के बाद जयवर्धने की हेड कोच के रूप में टीम में वापसी हुई है।

End of Feed