भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरमन और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर वनडे सीरीज की ट्रॉफी को पकड़े हुई हैं और वीडियो में दावा किया गया है कि वह बांग्लादेश की कप्तान से कह रही हैं कि अंपायर को भी शामिल किए जाए, क्योंकि उनका भी इसमें हाथ है। हरमन के इस व्यव्हार की पूरा क्रिकेट जगत निंदा कर रहा है। हालांकि, उन पर ICC ने मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें आईसीसी ने 3 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया है।
हरमनप्रीत कौर (साभार-BCCI Women)
हरमन ने किया है भारतीय क्रिकेट का नाम खराब
हरमन के इस व्यव्हार की आलोचना 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने हरमनप्रीत के इस व्यव्हार की आलोचना की है। उन्होंने हरमन के उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत का यह व्यव्हार सही नहीं है। वह खेल से बड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब किया है। बीसीसीआई को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।
क्या हुआ था मैच के दौरान?
दरअसल तीसरे वनडे मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर को गलत आउट दे दिया गया था, जिसको लेकर वह मैदान में नाराज दिखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने नाराजगी में अपने बल्ले से विकेट पर मारा और विकेट गिर गया था। उनके इस व्य्वहार की खूब आलोचना हुई थी। हरमन वहीं नहीं रुकी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर खूब आलोचना की। उन्होंने अंपायरिंग को लेकर कहा था कि अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो इस तरह की स्थिति के लिए तैयार रहेंगे। आपको बता दें कि तीसरा वनडे मैच टाई रहा था और 3 मैच की सीरीज भी बराबरी पर खत्म हुई थी।
