पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लुंगी एन्गिडी को सिर पर लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें फीजियो ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा जब दूसरी पारी के तीसरे ओवर में टीम के स्टार गेंदबाज लुंगी एन्गिडी कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए। कैच लेने के प्रयास में लुंगी एन्गिडी सिर के बल गिरे जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जाएगी। चोट इतनी गंभीर थी कि फिजियो ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कन्कशन सब्स्टियूशन के तहत दुश्मंथा चमीरा को शामिल कर लिया गया।

Lungi Ngidi

लुंगी एन्गिडी (साभार-X)

तीसरे ओवर में हुई घटना

यह घटना पंजाब किंग्स के रन चेज के तीसरे ओवर में घटी। कैच लेने की कोशिश में एन्गिडी जमीन पर गिर गए और उनके सिर पर चोट लगी। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और एम्बुलेंस भी वहीं आ गई, उन्हें बिना देर किए अस्पताल ले जाया गया। लुंगी एन्गिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि अब तक उन्होंने दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी की है। 7 मैच में लुंगी एन्गिडी 7 विकेट चटका चुके हैं। एन्गिडी को स्लो-यॉर्कर फेंकने में महारथ हासिल है जो इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

End of Feed