LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम क्या है, क्यों आउट दिए गए अंगकृष रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi Out Obstructing The Field: केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को अंपायर द्वारा 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया गया। जिस पर बवाल मच गया है। इस फैसले से ना अंगकृष रघुवंशी खुश थे और ना ही केकेआर के कोच अभिषेक नायर खुश दिखे।

Angkrish Raghuvanshi Out Obstructing The Field: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को अंपायर द्वारा 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया गया। जिस पर बवाल मच गया है। इस फैसले से ना अंगकृष रघुवंशी खुश थे और ना ही केकेआर के कोच अभिषेक नायर खुश दिखे। अंगकृष रघुवंशी ने पवेलियन लौटने से पहले अंपायर से बहस की। जबकि बाउंड्री लाइन पर केकेआर के कोच कोच अभिषेक नायर भी चौथे अंपायर से बात करते दिखे।

Angkrish Raghuvanshi

अंगकृष रघुवंशी (फोटो साभार- X)

क्या होता है 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड'

केकेआर की पारी का पांचवां ओवर शुरू हुआ। यह ओवर फेंकने के लिए लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव आए। इसी ओवर की आखिरी गेंद को अंगकृष रघुवंशी ने मिड ऑन की तरफ खेला। सबसे पहले वह इस गेंद पर सिंगल लेना चाहते थे और दौड़कर थोड़ी दूर तक आए भी। हालांकि, नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने खतरा देखते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने गेंद को विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया। यह गेंद अंगकृष रघुवंशी को जा लगी। इसके बाद लखनऊ ने अपील की और माना कि वह जानबूझकर गेंद के रास्ते पर आए। इसके बाद मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया।

End of Feed