लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, दिल्ली को आईपीएल 2026 में दिलाई विजयी शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 5th Match Highlights in Hindi): दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से पटखनी देकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद जीत छीन ली। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
LSG vs DC Today IPL Match (लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates:दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की 70(47) आतिशी अर्धशतकीय और ट्रिस्टन स्टब्स की 39(32) रन की पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट के अंतर से मात देकर आईपीएल 2026 में विजयी शुरुआत की है। दोनों ने टीम को 4 विकेट पर 26 रन से उबारते हुए पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली। दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में इम्पैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी करके दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। केएल राहुल पारी की पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद नीतीश राणा 15(17) रन बनाकर मोहसिन की गेंद पर अबदुल समद के हाथों लपके गए। इसके बाद प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में पथुम निसंका(1) और अक्षर पटेल का शिकार करके दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ऐसे में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दिल्ली को छह विकेट से जीत दिलाकर पवेलियन वापस लौटे। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की झोली में गया।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल, पथुम निशंका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Head to Head)
आईपीएल के इतिहास में लखनऊ और दिल्ली के बीच सात मैच खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच में जीत दर्ज की थी इसके अलावा 3 मैच लखनऊ के खाते में गए हैं।
लखनऊ और दिल्ली की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants and Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जाइंट्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Lucknow Super Giants Full Squad)
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Delhi Capitals Full Squad)
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख।
