LSG vs DC IPL Match Timing Today 2026: आज लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

LSG vs DC IPL Match Time Today 2026: आज (1 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें। दोनों टीमों का ये सीजन का पहला मैच होगा। यहां जानेंगे लखनऊ-दिल्ली आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होना है मुकाबला और कैसी हैं दोनों टीमें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 (इंडियन प्रीमियर लीग)
  • आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच
  • लखनऊ और दिल्ली की टीमों का आईपीएल 2026 में पहला मैच

Lucknow vs Delhi IPL 2026 Match Today Timing: आईपीएल 2026 में अब दो और शानदार टीमों की टक्कर की बारी है। आज इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच मैच खेला जाना है। ये आईपीएल के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला होगा और इन दोनों टीमों का संस्करण में पहला मैच। लखनऊ और दिल्ली की टीमें आईपीएल इतिहास की उन चुनिंदा टीमों में से हैं जिन्होंन अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है, इस बार वे विजयी आगाज करते हुए मौजूदा सीजन का खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करेंगे 27 करोड़ रूपये में बिकने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जो लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) जो इस मैच में अपने प्रदर्शन से भी प्रभावित करना चाहेंगे।

LSG vs DC, IPL 2026, Today Match Timing, Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga, Lucknow vs Delhi Match Time

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज का IPL मैच कितने बजे शुरू होगा

आईपीएल में कैसा रहा है LSG का सफरः इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में संजीव गोयंका की स्वामित्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की एंट्री साल 2022 में हुई थी। अपने पहले दोनों सीजन में लखनऊ की टीम ने प्रभावित किया था और दोनों ही बार वे प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहे थे, हालांकि दोनों ही मौकों पर वे तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद साल 2024 और 2025 में ऋषभ पंत की कप्तानी में उनका सफर काफी खराब रहा। इन दोनों सीजन में लीग स्टेज तक ही सीमित रहे और अंक तालिका में सांतवें नंबर पर रहे।

End of Feed