Gujarat vs UP Live Streaming: गुजरात को पहली जीत की तलाश, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 02:17 PM IST

Gujarat Giants vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जाएगा। गुजरात टीम यह मुकाबला जीत कर अपना खाता खोलना चाहेगी। लीग के ओपनिंग मैच में गुजरात जाएंट्स को मुंबई इडियंस से हार झेलनी पड़ी थी।

Gujarat Giants vs UP Warriorz: विमेंस प्रीमियर लीग का पहला डबल हेडर मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। डबल हेडर में पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात जाएंट्स का सामना यूपी वॉरियर्ज से होगा। लीग के ओपनिंग मैच में गुजरात जाएंट्स को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस से हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी हैं, जबकि यूपी वॉरियर्ज की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली के हाथ है।

Beth Mooney VS Alyssa healy

बेथ मूनी और एलिसा हीली। (फोटो - डब्ल्यूपीएल के ट्विटर से)

कब होगा WPL 2023 गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच ( Gujarat Giants vs UP Warriorz Match date)

गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच 5 मार्च, रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Gujarat Giants vs UP Warriorz Match venue)

गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच डीवाय पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा।

End of Feed