WPL 2023 Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। सीजन का पहला डबल हेडर रविवार को खेला जाएगा। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की कप्तान फॉर्म में चल रही हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप में मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, स्मृति मंधाना ने इस टूर्नामेंट में आक्रामक पारी खेलकर भारत को कई मैचों में जीत दिलाई थी।
मेग लैनिंग और स्मृति मंधाना। (फोटो - डब्ल्यूपीएल)
