RCB vs GT Highlights: बटलर और सुदर्शन की पारी के दम पर गुजरात ने बेंगलुरु को थमाई सीजन की पहली हार
इससे पहले आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंग्सटन के अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। लिविंग्सटन से सर्वाधिक 40 गेंद में 54 रन की पारी खेली। लिविंग्सटन के अलावा जितेश शर्मा ने 33 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 और साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए।
RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस की पारी
- गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की।
- शुभमन गिल 14 रन बनाकर हुए आउट, हेजलवुड ने लिविंगस्टन के हाथों कैच करवाया।
- तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और जोस बटलर ने 75 रन की साझेदारी की।
- सुदर्शन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, 49 रन की पारी खेलकर वह जोश हेजलवुड का शिकार बने।
- जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 63 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिला दी।
- जोस बटलर 73 और रदरफोर्ड 30 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।
RCB vs GT Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की।
- पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को जीवनदान मिला जब जोस बटलर ने सिराज की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।
- कगिसो रबाडा की जगह गेंदबाजी करने आए अरशद खान ने विराट कोहली को अपनी जाल में फंसाया, जो 7 रन बनाकर आउट हुए।
- मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ओवर में देवदत्त पड्डिकल को आउट किया जो 4 रन बनाकर आउट हुए।
- आरसीबी को तीसरा झटका 35 रन के स्कोर पर लगा जब फिल सॉल्ट 14 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
- चौथे विकेट के रुप में कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बनाकर आउट हुए।
- 5वें विकेट के लिए लियाम लिविंग्सटन और जितेश शर्मा ने 52 रन की साझेदारी की।
- जितेश शर्मा 33 रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने।
- क्रुणाल पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए।
- लियाम लिविंगस्टन ने 39 गेंद में सीजन की पहली फिफ्टी जड़ी, उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 5 छक्के लगाए।
- लियाम लिविंगस्टन 54 रन बनाकर आउट हुए।
- आखिर में 18 गेंद में टिम डेविड ने 32 रन की पारी खेली और आरसीबी को 169 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
आज के मैच की बात करें तो भारतीय टीम के किंग विराट कोहली और प्रिंस शुभमन गिल की टक्कर देखने को मिलेगी। गिल अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं हैं तो दूसरी तरफ इनफॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। जोस बटलर ने फॉर्म में आने के तो संकेत दे दिए हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ये टीम फिलहाल संघर्ष करते नजर आई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन-
गुजरात टाइटन्स (खेलने वाली टीम): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविस्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: गुजरात की दूसरी जीत
गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की आतिशी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन की पहली बार थमा दी। गुजरात के सामने 170 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: 11 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 88 रन
जोस बटलर और साई सुदर्शन की बल्लेबाजी के दम पर गुजरात ने 11 ओवर में 88 रन बना लिए हैं। बटलर और सुदर्शन दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: पावरप्ले रहा गुजरात के नाम
6 ओवर में गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। गिल 14 रन बनाकर आउट हुए।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: गुजरात को मिला 170 रन का लक्ष्य
आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंग्सटन के अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। लिविंग्सटन से सर्वाधिक 40 गेंद में 54 रन की पारी खेली। लिविंग्सटन के अलावा जितेश शर्मा ने 33 और बाद में टिम डेविड ने 32 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 और साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: लिविंग्सटन का अर्धशतक
लियाम लिविंग्सटन ने 39 गेंद नें 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: 10 ओवर बाद आरसीबी का स्कोर
10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद आरसीबी की टीम का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन है। टीम की तरफ से लिविंग्सटन और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: आरसीबी का स्कोर 50 पार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से जितेश शर्मा और लिविंग्सटन क्रीज पर मौजूद हैं।Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Scorecard LIVE: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
13 रन के स्कोर पर आरसीबी ने दूसरा विकेट खो दिया। पहले विराट कोहली और अब देवदत्त पड्डिकल अपना विकेट खो चुके हैं।RCB vs GT Live Score: पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को मिला जीवनदान
पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को मोहम्मद सिराज की गेंद पर जीवनदान मिला। उनका कैच जोस बटलर नहीं पकड़ पाए।RCB vs GT Live Score: आज के मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (खेलने वाली टीम): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।RCB vs GT Live Score: आज के मैच में गुजरात की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटन्स (Playing XI): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।RCB vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी बिना किसी बदलाव के उतरी है।RCB vs GT Live Score: विराट के लिए खास है आज का मैच
आज जब आईपीएल 2025 में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होगा तब विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने से सिर्फ 24 रन दूर होंगे। वो इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टी20 में 13000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।RCB vs GT LIve Score: कैसी है आज के मैच की पिच
इस मैदान की पिच का इतिहास रहा है कि यहां बल्लेबाजों को जबरदस्त फायदा मिलता है, इसकी एक खास वजह भी है और वो है छोटी बाउंड्री। यही वो मैदान है जहां क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी (नाबाद 175 रन) खेलकर फैंस का दिल जीत लिया था। बेंगलुरू की पिच पर आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक टी20 स्कोर 287/3 है जो सनराइजर्स हैदराबाद ने मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पिछले आईपीएल सीजन में बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत यहां पर 2010 में डेक्कन चार्जर्स ने आरसीबी के खिलाफ 186 रनों का टारगेट हासिल करके दर्ज कराया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है।RCB vs GT LIve Score: आज के मैच में गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।RCB vs GT LIve Score: आज के मैच में आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन-विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।RCB vs GT LIve Score: कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
गुजरात और बेंगलुरु के बीच आईपीएल का यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा। इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
RCB vs GT LIve Score: आईपीएल में आज किंग और प्रिंस की टक्कर
आईपीएल में आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी लगातार तीसरी जीत की फिराक में उतरेगी तो गुजरात की टीम भी पिछले मुकाबले की जीत को बरकरार रखने उतरेगी।
‘मोहम्मद शमी भी पीछे-पीछे आ रहे हैं’, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने तेज गेंदबाज की वापसी का दिया बड़ा संकेत
ISL 2026-27: बेंगलुरु FC ने SC दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया
बांग्लादेश को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें डरा दिया था'
IND vs WI, 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला आज, जानें इंदौर की पिच रिपोर्ट
IND vs WI Match Live Streaming: होलकर में होगा तीसरा टी20 मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
