LIVESRH vs PBKS Highlights: त्रिपाठी की 'लाठी' और मारक्रम के 'पराक्रम' से हैदराबाद को मिली टूर्नामेंट की पहली जीत, आठ विकेट्स से पंजाब को पटका

SRH vs PBKS Highlights: त्रिपाठी की 'लाठी' और मारक्रम के 'पराक्रम' से हैदराबाद को मिली टूर्नामेंट की पहली जीत, आठ विकेट्स से पंजाब को पटका
IPL 2023, SRH vs PBKS Cricket Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार (नौ अप्रैल, 2023) को अपने होम ग्राउंड में पंजाब सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। आईपीएल 2023 में यह हैदराबाद की पहली विजय रही और इस मैच में टीम ने पंजाब को आठ विकेट्स से पटका। राहुल त्रिपाठी की 74 रन और ऐडन मारक्रम की 37 रनों की नाबाद पारियों के बलबूते हैदराबाद को यह जीत हासिल हुई। दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए टूर्नामेंट के 14वें गेम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था। शिखर धवन की धुआंधार पारी के बलबूते पंजाब सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 7.15 के रनरेट के साथ नौ विकेट के नुकसान पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जबकि जवाबी पारी में एसआरएच ने 17.1 ओवर्स में 8.44 रन रेट के साथ दो विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।
IPL 2023, SRH vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला, यह है पूरी जानकारी
SRH vs PBKS Dream11 Team Prediction, IPL 2023: ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
IPL 2023, SRH vs PBKS Pitch Report, Weather: कैसा है पिच और मौसम का हाल? जानिए
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: सनराइजर्स ने जीत के साथ संडे को बना लिया फनडे!
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: हार्डलक पंजाब! मिली शिकस्त
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: राहुल त्रिपाठी का यह IPL में 11वां अर्धशतक
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: राहुल त्रिपाठी की फिफ्टी पूरी
हैदराबाद टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 50 रन पूरे कर लिए बनाए। उन्होंने 35 बॉल्स अपना अर्धशतक जमाया।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: 10 ओवर के बाद हैदराबाद की यह रही स्थिति
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: पवेलियन लौटाने के बाद बल्लेबाज को कहा- नमस्ते!
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: धवन ने सहयोग न मिलने के बावजूद खेली आकर्षक पारी
कप्तान शिखर धवन ने दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद नाबाद 99 रन की आकर्षक पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय की घातक गेंदबाजी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को यहां नौ विकेट पर 143 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: शुरू से लेकर आखिर तक एक छोर संभाले रहे गब्बर
धवन ने शुरू से लेकर आखिर तक एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी पारी में 66 गेंदें खेली तथा 12 चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा केवल सैम करेन (15 गेंदों पर 22 रन) ही दोहरे अंक में पहुंचे। धवन ने मोहित राठी के साथ दसवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 55 रन की अटूट साझेदारी की। इसमें राठी का योगदान दो गेंदों पर एक रन था।सनराइजर्स की तरफ से मार्कंडेय ने 15 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा मार्को यानसन और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट लिए।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: अर्शदीप ने दिया हैदराबाद को पहला झटका
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: कठिन या आसान?...ऑरेंज आर्मी के लिए कैसा है यह टारगेट
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: शिखर ने खेली धुआंधार 99 रन की नाबाद पारी, एक रन से शतक से चूके
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: पंजाब के सामने 144 रन का टारगेट
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: ऑरेंज आर्मी के मयंक ने जब गाया सिद्धू मूसेवाला का यह गाना, सुनें
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: 'गब्बर' की फिफ्टी, इस आईपीएल में यह लगातार दूसरा पचासा
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: नाथन एलिस भी आउट, टीम को आठवां झटका
पंजाब को नौवां झटका नाथन एलिस के रूप में लगा। 15वें ओवर की छठी बॉल पर वह आउट हुए। हैरत की बात है कि वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: हरप्रीत बरार एक रन बनाकर आउट, पंजाब को सातवां झटका
हैदराबाद टीम के उमरान मलिक ने पंजाब टीम को सातवां झटका दिया। उन्होंने हरप्रीत बरार को एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: पंजाब को छठा झटका, रजा के बाद शाहरुख भी आउट
सिकंदर रजा के आउट होने (पंजाब का पांचवां विकेट) के बाद मोहम्मद शाहरुख खान 11वें ओवर की चौथी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। वह सिर्फ चार रन बना पाए थे।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: पंजाब को पांचवां झटका, 10 ओवर्स के बाद इतना था स्कोर
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: पंजाब को बड़ा झटका, चौथे विकेट के रूप में करन भी आउट
पंजाब को चौथा और बड़ा झटका तब लगा जब सैम करन भी आउट हो गए। नौवें ओवर की पांचवीं बॉल पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। वह 15 बॉल्स पर टीम के लिए 22 रन जुटा पाए थे, जिनमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। वह इस दौरान 146.66 के स्ट्राइक रेट से खेले।
LIVE Cricket Score SRH vs PBKS: शिखर का मैदान में साथ दे रहे ऑलराउंडर सैम