SRH vs PBKS Dream11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। पंजाब किंग्स की टीम जहां जीत के रथ पर सवार है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत का अभी भी इंजतार है। पंजाब ने अपने पहले मैच में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से मात दी थी, जबकि दूसरे मैच में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था। वहीं, अब बात करते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की। हैदराबाद को आईपीएल के 16वें सीजन में शुरुआती दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है। पहले मैच में हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने 72 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी।
मार्करम को करनी होगी जल्द वापसी
नीदरलैंड्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम आईपीएल के 16वें सीजन में बतौर कप्तान पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे। वे गोल्डन डक हुए थे। केन विलियम्सन के हटने के बाद हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने मार्करम पर भरोसा जताया और टीम की कमान उनके हाथों सौंप दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मार्करम पर नजर रहेगी और उम्मीद रहेगी कि वे जल्द से वापसी कर तूफानी पारी कर टीम को जीत दिलाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर/फजलहक फारुकी, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करेन, कागिसो रबाडा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
