IPL 2023, SRH vs PBKS: आईपीएल 2023 के नौवें दिन आज(9 अप्रैल, 2023) के दूसरे मुकाबले में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और मेहमान पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। अबतक खेले 2 में से दोनों मैच गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी दसवें पायदान पर हैं। वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स दो में से दो मैच में जीत दर्ज करके 4 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है। हैदराबाद के लिए कई साल तक खेल चुके शिखर धवन यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए घरेलू सरजमीं पर हार के सिलसिले को खत्म कर पाना आसान नहीं होगा। ऐसे में आइए नजर डालते हैं हैदराबाद के मौसम और पिच के हाल पर नजर।
कैसी है लखनऊ-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट? (SRH vs PBKS Pitch Report)
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हैदराबाद का मैदान बड़ा है और यहां पर अन्य मैदानों की तुलना में आईपीएल में रन कम बनते हैं। यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। बल्लेबाज उसे मन चाहे एरिया में खेल सकता है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है यहां पर स्पिनर्स कारगर साबित होते हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहती है।साल 2018 से अबतक इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का साझा औसत 25 का और इकोनॉमी 8 की है।
आज कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का हाल? (Hyderabad Weather Today)
हैदराबाद में आमतौर पर सूखी गर्मी पड़ती है। रविवार को मैच शाम के वक्त खेला जाएगा। तब तापनाम 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
