क्रिकेट

IPL 2023, SRH vs PBKS: हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच कब, कहां व कैसे देखें, ये है पूरी जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2023, 03:00 PM IST

TATA IPL 2023, SRH vs PBKS When and where to watch: टाटा आईपीएल 2023 में रविवार को दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

आईपीएल 2023, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, लाइव स्ट्रीमिंग

TATA IPL 2023, SRH vs PBKS: आईपीएल के सोलहवें सीजन के 14वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। सनराइजर्स को जहां अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में पंजाब की टीम हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। वहीं हैदराबाद की कोशिश अपना खाता खोलने की होगी। आइए जानते हैं इस रोचक मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (SRH vs PBKS IPL 2023 Match date)

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 14वां मुकाबला 9 अप्रैल 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 मैच? (SRH vs PBKS IPL Match Venue)

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2023 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (SRH vs PBKS match Timing)

हैदराबाद और पंजाब की टीमों के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का मुकाबला? (Where to watch SRH vs PBKS IPL Match on TV)

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch SRH vs PBKS Live Streaming)

हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले हैदराबाद-पंजाब आईपीएल 2023 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article