LIVELSG vs SRH Highlights: लखनऊ की होम ग्राउंड पर दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब इस टीम को हराया

LSG vs SRH Highlights: लखनऊ की होम ग्राउंड पर दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब इस टीम को हराया
आईपीएल के 10मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइर्ज हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। लखनऊ की यह होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बतौर कप्तान पहला मैच खेल रहे एडेन मार्करम गोल्डन डक हुए। क्रुणाल पंड्या ने तीन, जबकि अमित मिश्रा ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ ने 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 35 रन, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 34 रन की पारी खेली।
IPL 2023, LSG vs SRH Live Score: watch here
IPL 2023, LSG vs SRH Live Match Streaming & Telecast: लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Lucknow Super Giants and Sunrisers Hyderabad के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।
LSG vs SRH LIVE Score : लखनऊ की होम ग्राउंड पर दूसरी जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आईपीएल के 10वें मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ ने 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
LSG vs SRH LIVE Score : राहुल के बाद शेफर्ड भी हुए आउट
आदिल राशीद ने केएल राहुल के बाद रोमारियो शेफर्ड को भी वापस भेजा। रोमारियो शेफर्ड को पहली ही गेंद पर आदिल ने आउट किया।
LSG vs SRH LIVE Score : केएल राहुल हुए आउट
लखनऊ को बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान केएल राहुल 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए और आदिल राशीद ने उनको आउट किया।
LSG vs SRH LIVE Score : लखनऊ को लगा तीसरा झटका
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ को तीसरा झटका लगा। राहुल और क्रुणाल की जोड़ी को उमरान मलिक ने रोका। क्रुणाल पंड्या 34 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
LSG vs SRH LIVE Score : लखनऊ ने पूरा किया 100 रन
हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही लखनऊ की टीम का स्कोर 100 के पर पहुंच गया। लखनऊ ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर दो विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरा किया।
LSG vs SRH LIVE Score : लखनऊ जीत के करीब
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। टीम को जीत के लिए 51 गेंदों पर 27 रन की जरूरत है। टीम के कप्तान केएल राहुल 34 रन और क्रुणाल पंड्या 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs SRH LIVE Score : हुड्डा दूसरे मैच में भी रहे फेल
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ को दूसरा बड़ा झटका लगा। दीपक हुड्डा लगाकर दूसरे मुकाबले में फेल रहे। दीपक को भुवनेश्वर कुमार ने सात रन पर आउट किया।
LSG vs SRH LIVE Score :काइल मेयर्स लंबी पारी नहीं खेल पाए
हैदराबाद को लखनऊ के खिलाफ पहली सफलता मिली। शुरुआती दो मैचों में तूफानी पारी खेलने वाले काइल मेयर्स सस्ते में आउट हुए। मेयर्स को इम्पैक्ट प्लेयर फजल हक फारुखी ने मयंक अग्रवाल के हाथों आउट कराया।
LSG vs SRH LIVE Score : हैदराबाद ने भी इम्पैक्ट खिलाड़ी का उपयोग किया
दूसरी पारी के शुरू होने से पहले हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के नाम का ऐलान किया। राहुल त्रिपाठी की जगह फजल हक फारूकी को मैदान पर उतारा।
LSG vs SRH LIVE Score : हैदराबाद ने लखनऊ को दिया 122 रन का लक्ष्य
हैदराबाद ने लखनऊ को 122 रन का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए।
LSG vs SRH LIVE Score : आयुष बडोनी आए मैदान पर
आयुष बडोनी को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर लाया गया। हैदराबाद के खिलाफ कहर बरपाने वाले अतिम मिश्रा बाहर चले गए हैं। अमित ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।
LSG vs SRH LIVE Score : हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा
लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद की टीम लड़खड़ा गई है। 115 रन पर टीम का आठवां विकेट गिरा। उमरान मलिक रन आउट होकर वापस लौटे।
LSG vs SRH LIVE Score : अमित मिश्रा को मिला पहला विकेट
लखनऊ के लिए पहला मैच खेल रहे अमित मिश्रा ने हैदराबाद को एक ओवर में दूसरा झटका दिया। अमित ने आदिल राशीद को भी चला किया।
LSG vs SRH LIVE Score : अमित मिश्रा को मिला पहला विकेट
हैदराबाद का छठा विकेट गिरा। वॉशिंगटन सुंदर को अतिम मिश्रा ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट कराया।
LSG vs SRH LIVE Score : हैदराबाद को लगा पांचवां झटका
हैदराबाद टीम को पांचवां झटका लगा। हैदराबाद की लड़खड़ाई टीम को संभालने वाले राहुल त्रिपाठी भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। राहुल को यश ठाकुर ने अमित मिश्रा के हाथों कैच आउट कराया।
LSG vs SRH LIVE Score : अमित मिश्रा ने कंजूसी से की गेंदबाजी
लखनऊ के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अतिम मिश्रा ने अपने पहले मैच के पहले ओवर में कंजूसी से गेंदबाजी की। अमित ने छह गेंद पर कुल तीन रन दिए।
LSG vs SRH LIVE Score : हैरी ब्रूक भी सस्ते में हुए आउट
आईपीएल के पांचवें और हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक सस्ते में आउट हो गए। हैरी ब्रूक ने चार गेंदों का सामना किया और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ब्रूक को रवि बिश्नोई की गेंद पर निकोलस पूरन से स्टंप किया।
LSG vs SRH LIVE Score : क्रुणाल का कहर जारी
हैदराबाद के खिलाफ क्रुणाल पंड्या कहर बरपा रहे हैं। हैदराबाद की टीम लड़खड़ा गई है। कप्तान सहित तीन खिलाड़ी आउट हो चुके हैं। क्रुणाल ने तीन ओवर में महज 17 रन देकर तीन विकेट झटके।
LSG vs SRH LIVE Score : कप्तान मार्करम भी हुए आउट
आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मैच खेल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम गोल्डन डक हुए। मार्करम को क्रुणाल पंड्या ने बोल्ड किया।
LSG vs SRH LIVE Score : अनमोलप्रीत भी वापस लौटे
हैदरबाद को दूसरा बड़ा झटका लगा। अनमोलप्रीत ने 26 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।