LIVEPAK vs NZ 1st T20 Highlights: टीम साउदी ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेरा पानी, न्यूजीलैंड ने 46 रनों से दर्ज की जीत

PAK vs NZ 1st T20 Highlights: टीम साउदी ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेरा पानी, न्यूजीलैंड ने 46 रनों से दर्ज की जीत
New Zealand Vs Pakistan 1st T20 Match Highlights, PAK Vs NZ Cricket Match (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच हाइलाइट्स ) : आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड ने 46 रनों से जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के सामने 227 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।इसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम केवल 180 रन ही बना पाई और 46 रनों से हार गई।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की हालांकि सैम आयुब रन आउट हो गए। उनके जाने के बाद रिजवान बाबर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की हालांकि रिजवान के विकेट के बाद टीम लक्ष्य से दूर होती गई। बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ और टीम को जीत की ओर ले गए लेकिन उनके विकेट गिरने के बाद कोई भी पारी को नहीं संभाल सका और कीवियों को 46 रनों से जीत मिल गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहली ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने पहले फिन एलेन और फिर डेरिल मिचेल के साथ शानदार साझेदारी की। विलिसमयन ने 57 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मिचेल ने पारी को संभाला और 61 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत टीम ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 8 विकेट के नुकसान र 226 रन बना लिए।
Live: PAK vs NZ, 2st T20 Match Score Live Streaming Online
PAK vs NZ 1st T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया
न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को 46 रनों से मात दे दी है।
PAK vs NZ 1st T20 LIVE SCORE: बाबर आजम आउट
बाबर आजम 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 LIVE SCORE: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका
पाकिस्तान की टीम को लगातार दो झटके लगे हैं। आजम खान और शाहीन अफरीदी आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 LIVE SCORE: बाबर का अर्धशतक
बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ दिया है पाकिस्तान का स्कोर 150 पार है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: इफ्तिखार अहमद आउट
पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। इफ्तिखार अहमद आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 120 के पार
पाकिस्तान का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है। बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद शानदार पारी खेल रहे हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार
पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर मौजूद हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान को तीसरा झटका लग गया है। ईस सोढ़ी के शानदार कैच की बदौलत फखर जमान आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार
पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: सैम आयुब रनआउट
बेहतरीन लय में नजर आ रहे सैम आयुब को एडम मिल्न ने शानदार थ्रो से रनआउट कर दिया है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: पाकिस्तान की शानदार शुरुआत
226 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया विशाल लक्ष्य
न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 20 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: डेरिल मिचेल आउट
डेरिल मिचेल अर्धशतक जड़ते ही आउट हो गए हैं। उन्हें शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: डेरिल मिचेल ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने अपने फॉर्म का एक बार फिर से नजारा पेश किया है। उन्होंने शानदर अर्धशतक जड़ दिया है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: ग्लेन फिलिप्स आउट
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को चौथा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए हैं। बाबर आजम ने उनका शानदार कैच लपका है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: केन विलियमसन आउट
न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन अर्धशतक जड़ते ही आउट हो गए हैं।
PAK vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं।