SRH vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, आखिरी ओवर में छाए अर्जुन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 19, 2023, 12:01 AM IST

SRH vs MI Highlights: आईपीएल के 25वें मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने 20 रन डिफेंड किया। हैदराबाद के सामने 193 रन का लक्ष्य था।

SRH vs MI Highlights: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 19.5 ओवर में 178 रन बनकर ऑलआउट हो गई। आखिरी ओवर में हैदराबाद को 20 रन की दरकार थी, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने केवल 4 रन दिए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट भी लिया। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को कप्तान रोहित शर्मा के हाथो कैच करवाया।

mumbai indians, ipl 2023

विकेट लेने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम

हैदराबाद की तरफ से मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 48 जबकि हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने कैमरॉन ग्रीन के 64 और ईशान किशन के 38 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

End of Feed