RR vs GT Highlights, IPL 2023: गुजरात ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बरकरार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 11:33 PM IST

IPL 2023 RR vs GT Highlights: आईपीएल के 48वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड पर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरी है जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है और राजस्थान चौथे नंबर पर काबिज है। दोनों टीम हारकर यहां पहुंची है।

IPL 2023, RR vs GT Highlights: आईपीएल के 48वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने राजस्थान को एकतरफा तरीके से हरा दिया। गुजरात के सामने 119 रन का लक्ष्य था, जो उसने 14वें ओवर में शुभमन गिल का विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से रिद्दिमान साहा ने 41 और हार्दिक पांड्या ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले शुभमन गिल और रिद्दिमान साहा ने पहले विकेट के लिए 71 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शुभमन गिल 35 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

Shubman Gill

शुभमन गिल और रिद्दिमान साहा

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और वह पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.5 ओवर में केवल 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

End of Feed