MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, ग्रीन रहे जीत के हीरो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 21, 2023, 07:58 PM IST

IPL 2023 MI vs SRH Highlights: आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई को जीत के लिए 201 रन बनाने थे जो उसने 12 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कैमरॉन ग्रीन ने करियर का पहला शतक जड़ा।

IPL 2023, IPL 2023 MI vs SRH Highlights: वानखेड़े के मैदान पर खेले गए आईपीएल के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई के 16 अंक हो गए हैं और फिलहाल वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई के सामने जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य था, जिसे उनसे कैमरॉन ग्रीन के शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कैमरॉन ग्रीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद में 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए।

mumbai beat hyderabad

कैमरॉन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL/BCCI)

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 83 और विव्रांत शर्मा ने 69 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की।

End of Feed