LIVE
India vs Australia 3rd Test Highlight: ऑस्ट्रेलिया ने 3 दिन में जीता इंदौर टेस्ट, भारत को 9 विकेट से हराया
IND vs AUS 3rd Test Highlight: (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन ही 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य था जो उसने तीसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। लाबुशेन ने नाबाद 28 और ट्रेविस हेड ने 49 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में गिरा एकमात्र विकेट रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नाथन लॉयन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लॉयन ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 विकेट झटके।
MAR 03, 2023 10:42 IST
जीत से 12 रन दूर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया जीत से केवल 12 रन दूर है। हेड और लाबुशेन क्रीज पर मौजूद हैं।
MAR 03, 2023 10:30 IST
जीत से केवल 20 रन दूर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत से केवल 20 रन दूर है।
Ind vs Aus Live Score: 56/1
Ind vs Aus Live Score: 56/1
MAR 03, 2023 10:25 IST
जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया
जीत के करीब पहुंची ऑस्ट्रेलिया। 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन।
Ind vs Aus Live Score: 40/1
Ind vs Aus Live Score: 40/1
MAR 03, 2023 10:17 IST
ट्रेविस हेड ने जड़ा छक्का
ट्रेविस हेड ने अश्विन की गेंद पर छक्का जड़ कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 26 तक पहुंचा दिया है।
MAR 03, 2023 10:11 IST
नई गेंद ली जा रही है
टीम इंडिया नई गेंद ले रही है। जल्द ही अटैक पर उमेश यादव दिख सकते हैं।
MAR 03, 2023 10:06 IST
धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ती ऑस्ट्रेलिया
9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन बना लिए हैं।
Ind vs Aus Live Score: 13/1
Ind vs Aus Live Score: 13/1
MAR 03, 2023 09:54 IST
विकेट की तलाश में जडेजा और अश्विन की जोड़ी
6 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा का विकेट खोकर 9 रन बना लिए हैं।
Ind vs Aus Live Score: 10/1
Ind vs Aus Live Score: 10/1
MAR 03, 2023 09:46 IST
MAR 03, 2023 09:41 IST
दूसरे ओवर में लाबुशेन ने जड़ा चौका
दूसरे ओवर में जडेजा की गेंद पर लाबुशेन ने चौके के साथ अपना खाता खोला।
Ind vs Aus Live Score: 5/1
Ind vs Aus Live Score: 5/1
MAR 03, 2023 09:37 IST
अश्विन ने विकेट मेडन से की शुरुआत
रविचंद्रन अश्विन ने विकेट मेडन से दिन की शुरुआत की है, जिसकी टीम इंडिया को जरुरत थी।
MAR 03, 2023 09:34 IST
उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले आउट
अश्विन ने दिन के दूसरे ही गेंद पर दिलाई टीम इंडिया को सफलता। ख्वाजा बिना खाता खोले आउट।
MAR 03, 2023 09:22 IST
MAR 03, 2023 09:17 IST
उमेश यादव भी कर सकते हैं कमाल
उमेश यादव ने पहली पारी में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उम्मीद है कि पहले सेशन में वह एक बार फिर से अच्छा करेंगे।
MAR 03, 2023 09:16 IST
दूसरा दिन नाथन लॉयन के नाम रहा
दूसरा दिन नाथन लॉयन के नाम रहा। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 8 विकेट झटके।
MAR 03, 2023 09:15 IST
जीत दर्ज करने के लिए 141 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना होगा
टीम इंडिया को जीत के लिए 141 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना होगा।
MAR 03, 2023 09:15 IST
अश्विन और जडेजा के भरोसे टीम इंडिया
भारत को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा से चमत्कार की उम्मीद।
MAR 03, 2023 09:14 IST
ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट जीतने के लिए 76 रन का लक्ष्य मिला है।
