ग्लेन मैक्सवेल ने उठाए मैच के दौरान होने वाले विश्व कप के दौरान होने वाले लाइट शो पर सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2023, 06:30 AM IST

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप के दौरान होने वाले लाइट शो पर सवाल उठाए हैं। जानिए विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने क्या कहा?

नई दिल्ली: भारत में हो रहे आईसीसी विश्व कप के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में ड्रिंक ब्रेक के दौरान लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल इससे खुश नहीं है। मैक्सवेल ने बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि यह दर्शकों के लिए अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है।

Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल

सबसे बड़ा बेवकूफी भरा विचार है लाइट शो

उन्होंने कहा,'मैंने बिग बैश लीग के इस तरह का अनुभव किया है। उस दौरान पर्थ स्टेडियम में रोशनी चली गयी थी। लाइट शो के लिए अंधेरा होने के बाद जब फिर से लाइट जलने पर ऐसा लगाता है जैसे इससे आंखे चौंधिया रही है और सिरदर्द हो रहा है। लाईट शो के बाद आंखों से सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है। मुझे लगता है कि यह क्रिकेटरों के लिए सबसे बेवकूफी भरा विचार है।'

End of Feed