केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को दिलाया था WTC का खिताब

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। केन विलियमसन इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वहीं दूसरे टेस्ट से पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया।

Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तकरीबन 16 सालों तक ब्लैक कैप्स के लिए खेलने वाले दुनिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अचानक संन्यास की जानकारी दी। केन विलियमसन इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वहीं दूसरे टेस्ट से पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया। विलियमसन ने साल 2010 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला उनका आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। केन विलियमसन ने बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Kane (1)

केन विलियमसन का संन्यास (फोटो साभार- kane_s_w)

संन्यास पर क्या बोले विलियमसन

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान अपने संन्यास का ऐलान करते हुए विलियमसन ने कहा, 'न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। 16 साल तक इस जर्सी को पहनना सपने जैसा था। अब वक्त आ गया है कि मैं पीछे हटूं और युवा खिलाड़ियों को मौका दूं।" उन्होंने फैन्स, टीममेट्स और अपने परिवार को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह घरेलू क्रिकेट और दुनियाभर की लीग्स में खेलते रहेंगे।

End of Feed