MS Dhoni पर बड़ा खुलासा, रणनीति नहीं, इस वजह से आना पड़ा नंबर 9 पर

MS Dhoni Leg Injury: चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान धोनी के नंबर 9 पर आकर बैटिंग करने के पीछे की वजह का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

MS Dhoni Leg Injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। वे अंतिम ओवरों में आ कर तेजी से रन बना रहे हैं और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में खास योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस शानदार लय के बावजूद वे काफी निचले क्रम में आ कर बैटिंग कर रहे हैं जिसे लेकर कैप्टन कूल की आलोचना भी हो रही है। धोनी के बचाव में कई एक्सपर्ट्स इसे रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं लेकिन अब इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है।

ms dhoni musle tear

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- BCCI/IPL)

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान के पैर की मांसपेशियों में चोट है और इसीलिए वे नीचे आ कर बैटिंग करने पर मजबूर हो गए हैं।टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऊपरी क्रम में न आना उनके लिए एक मजबूरी है, चेन्नई के सूत्रों का कहना है कि पूर्व कप्तान अपने पैर की मांसपेशियों में चोट के साथ आईपीएल 2024 खेल रहे हैं।

End of Feed