IPL 2024 नीलामी में माली की किस्मत चमकी, रकम सुनकर मां भी हुईं भावुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2023, 05:49 PM IST

Who is Spencer Johnson, Gujarat Titans, IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 नीलामी के दौरान कई ऐसे खिलाड़ियों की किस्मत भी चमकी जो अपनी जिंदगी में कई तरह से संघर्ष कर रहे थे। इन्हीं में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन जो लैंडस्केप माली के रूप में काम कर रहे थे और अब गुजरात टाइटंस ने उनको भारी-भरकम राशि पर खरीद लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल नीलामी 2024 में स्पेंसर जॉनसन की किस्मत खुली
  • लैंडस्केप माली का काम कर रहे थे जॉनसन
  • गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा

आस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) पिछले साल तक ‘लैंडस्केप’ माली का काम कर रहे थे लेकिन दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी (IPL Auction 2024) में गुजरात टाइटन्स द्वारा 10 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदे जाने के बाद उनकी मां के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। ऐसा भी समय था जब लग रहा था कि जॉनसन का क्रिकेट करियर खत्म हो जायेगा।

Spencer Johnson

स्पेंसर जॉनसन (Instagram)

जॉनसन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आठ महीने पहले मेरे पास राज्य क्रिकेट का कोई करार या बिग बैश का अनुबंध भी नहीं था। मैं ‘लैंडस्केप’ पर पौधे लगाने का काम कर रहा था। इसलिये 18 महीने बाद निश्चित रूप से हालात बदल गये हैं। ’’ दक्षिण आस्ट्रेलिया के लिए 2017 में पेशेवर पदार्पण के दौरान उनके पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था जिसके कारण वह तीन साल तक क्रिकेट से बाहर रहे और फिर अनुबंध भी उनके हाथों से चला गया।

End of Feed